अगर आप एक प्रीमियम ब्रांड की कार खरीदने का विचार कर रहे हैं, तो जुलाई 2025 आपके लिए शानदार मौका है। Volkswagen इंडिया ने अपनी पॉपुलर सेडान और SUV रेंज – Virtus, Taigun और Tiguan – पर बंपर डिस्काउंट्स की घोषणा की है।
यह ऑफर्स सीमित समय के लिए हैं और इनमें एक्सचेंज बोनस, कैश डिस्काउंट और एक्स्ट्रा बेनिफिट्स शामिल हैं। आइए जानते हैं इन शानदार ऑफर्स की पूरी जानकारी।
Contents
शानदार डिज़ाइन और दमदार वेरिएंट्स के साथ Virtus पर बेजोड़ छूट
Volkswagen Virtus एक प्रीमियम सेडान है, जिसे अब जुलाई में ₹2.13 लाख तक के डिस्काउंट्स के साथ खरीदा जा सकता है। खासतौर पर Highline और GT Plus Sport वेरिएंट्स पर भारी छूट दी जा रही है।
वेरिएंट | इंजन | अतिरिक्त ऑफर | कुल लाभ |
---|---|---|---|
GT Line | 1.0L TSI AT | ₹50,000 | ₹1.15 लाख तक |
GT Plus Sport | 1.5L TSI DSG | ₹50,000 | ₹1.20 लाख तक |
Highline | 1.0L TSI AT | ₹50,000 | ₹2.13 लाख तक |
GT Plus Chrome | 1.5L TSI DSG | ₹50,000 | ₹1.55 लाख तक |
इसके अलावा, Comfortline 1.0 TSI MT वेरिएंट की कीमत ₹11.56 लाख से घटाकर ₹10.54 लाख कर दी गई है।
Taigun SUV पर दमदार ऑफर्स – मिले ₹2.50 लाख तक की बचत
Volkswagen Taigun इस समय ₹2.50 लाख तक के कुल लाभ के साथ उपलब्ध है। स्टाइलिश डिज़ाइन और एडवांस फीचर्स वाली यह SUV अब ज्यादा किफायती बन गई है।
वेरिएंट | कुल लाभ |
---|---|
Topline 1.0L TSI AT | ₹2.50 लाख तक |
Highline | ₹1.12 लाख तक |
GT Line | ₹1.30 लाख तक |
Comfortline (Base) | ₹80,000 तक कम कीमत |
GT 1.5L TSI Chrome और Sport वेरिएंट्स पर भी ₹2.44 लाख तक की छूट दी जा रही है, जो इसे अपने सेगमेंट में बेस्ट डील बनाता है।
Also Read: कम कीमत में हाईटेक Dominar 400 लॉन्च – 4 राइड मोड्स, डिजिटल मीटर और दमदार 373cc इंजन
Volkswagen Tiguan R Line – अब ₹3 लाख तक की भारी छूट के साथ
Volkswagen Tiguan R Line, जो हाल ही में भारत में लॉन्च हुई थी, पर अब ₹3 लाख तक का डिस्काउंट मिल रहा है। इस लग्जरी SUV की एक्स-शोरूम कीमत ₹49 लाख है और यह एक फुली इम्पोर्टेड CBU यूनिट है। इसमें ₹2 लाख का फ्लैट कैश डिस्काउंट और अन्य बेनिफिट्स शामिल हैं।
अगर आप इस महीने एक प्रीमियम और विश्वसनीय कार लेना चाहते हैं, तो Volkswagen के यह ऑफर्स आपके लिए सुनहरा अवसर हैं।
चाहे आप सेडान के शौकीन हों या SUV के दीवाने, कंपनी की यह डील्स सीमित समय के लिए उपलब्ध हैं। अपने नजदीकी शोरूम में जाकर या वेबसाइट पर ऑनलाइन बुकिंग कर आप इनका लाभ उठा सकते हैं।